अलंकार, थाट, राग, स्केल-कॉर्ड, रियाज़-गायकी और स्टूडियो मिक्सिंग — हर बात चित्र, उदाहरण और रोज़ की अभ्यास योजना के साथ। भुगतान करते ही किताब आपके मोबाइल पर।



शुरुआत से उन्नत तक पूरी सीढ़ी: स्वर-ताल की बुनियाद → अलंकार → थाट → स्केल-कॉर्ड → राग → रियाज़-गायकी।






हर किताब अलग से भी ले सकते हैं — हर एक में चित्र, स्वर-लिपि, उदाहरण और अभ्यास योजना।
BEST SELLER80% छूट
हर स्वर के नीचे उँगली संख्या, आरंभिक से उन्नत तक 100 अलंकार और 30 दिन की योजना।
BEST SELLER80% छूट
दसों थाट हर स्केल में — अपना सुर चुनिए और सीधे उसी पन्ने से अभ्यास कीजिए।
TOP SELLING80% छूट
मेजर, माइनर, 7th, sus4, dim, aug — हर स्केल में चित्र और सरगम के साथ।
BEST SELLER80% छूट
यमन से तोड़ी तक 17 राग — हर राग कीबोर्ड चित्र और रियाज़ के 5 कदमों के साथ।
TOP SELLER80% छूट
आवाज़ खोलने, मधुर बनाने और रोज़ के रियाज़ की पूरी विधि — चित्रों और समय-सारणी के साथ।
शुरुआती के लिए80% छूट
EQ में कहाँ से कट करें, कहाँ बढ़ाएँ — रंगीन चित्रों पर साफ़ दिखाया है। कंप्रेसर को "TV के रिमोट", गेन को "पानी की टंकी" और पैनिंग को "शादी के स्टेज" से समझाया है, ताकि पहली बार में दिमाग़ में बैठ जाए।
ख़रीदने से पहले देख लीजिए — ऐसे ही साफ़ चित्र और स्वर-लिपि हर पन्ने पर मिलेंगे। (पन्ने पर टैप करके बड़ा देखें)








किताबें हमारे स्टूडियो में रोज़ के रिकॉर्डिंग, संगीत-निर्देशन और विद्यार्थियों के साथ काम के अनुभव से लिखी गई हैं।
कीबोर्ड पर रंगीन स्वर, हाथ की उँगलियाँ, EQ कर्व, आवाज़ के ग्राफ़ — पढ़ने से पहले दिख जाता है।
कठिन बात को रसोई, घड़ी, पानी की टंकी जैसे उदाहरणों से समझाया है।
सिर्फ़ जानकारी नहीं — 30 दिन की योजना और रोज़ की समय-सारणी, ताकि पता रहे आज क्या करना है।
राजस्थानी लोक, भजन और फ़िल्मी संगीत पर 15 वर्षों के काम से निकली व्यावहारिक बातें।
"अभी खरीदें" दबाएँ, नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें।
UPI (PhonePe, GPay, Paytm), कार्ड या नेटबैंकिंग — Razorpay से।
भुगतान होते ही उसी पेज पर "पढ़ें" और "डाउनलोड" बटन, और ईमेल पर लिंक।
भुगतान के बाद अगर किताब नहीं खुली, डाउनलोड नहीं हुई या लिंक खो गया — WhatsApp पर ऑर्डर नंबर भेजिए, हम उसी दिन ठीक करके देंगे। और नियमित अभ्यास में कहीं अटकें तो WhatsApp पर पूछ सकते हैं।
| अलग-अलग ख़रीदें | कॉम्बो ऑफ़र | |
|---|---|---|
| किताबें | जो चाहें वही | सभी 6 किताबें |
| कुल क़ीमत | ₹1,194 | सिर्फ़ ₹499 |
| बचत | — | ₹695 |
| डिलीवरी | तुरंत | तुरंत, एक ही लिंक पर सब |
| मिक्सिंग गाइड भी चाहिए? | ₹1,999 अलग | सम्पूर्ण पैक (7 किताबें) ₹2,199 — देखें |
सभी किताबें आसान हिंदी (देवनागरी) में हैं। ज़रूरी तकनीकी शब्द (जैसे EQ, C, D#) साथ में दिए गए हैं।
भुगतान होते ही आप सीधे "आपकी किताबें" पेज पर पहुँचेंगे, जहाँ हर किताब के लिए "ऑनलाइन पढ़ें" और "डाउनलोड करें" बटन होंगे। यही लिंक आपके ईमेल पर भी भेजा जाता है।
ऊपर "मेरी किताबें" में वही ईमेल और मोबाइल नंबर डालें जो ख़रीदते समय दिया था — आपकी सारी किताबें खुल जाएँगी।
हाँ। "ऑनलाइन पढ़ें" से सीधे मोबाइल ब्राउज़र में किताब खुलती है, कोई ऐप नहीं चाहिए। PDF डाउनलोड करके भी पढ़ सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं।
पहले "स्वर-ताल प्रवेशिका", फिर "100 अलंकार"। सबसे अच्छा है 6 किताबों वाला कॉम्बो — उसमें क्रम से पूरी सीढ़ी है।
पहले "ऑनलाइन पढ़ें" आज़माएँ। फिर भी दिक़्क़त हो तो WhatsApp बटन से अपना ऑर्डर नंबर भेजें — हम उसी दिन मदद करेंगे।
डिजिटल किताब तुरंत मिल जाती है, इसलिए सामान्यतः रिफ़ंड नहीं होता। पर अगर भुगतान कटा और किताब नहीं मिली, या ग़लती से दो बार भुगतान हुआ, तो पूरा पैसा वापस किया जाता है। रिफ़ंड नीति
हाँ, दिखाई गई क़ीमत ही अंतिम है।