सुन्दरी संगीत पाठशाला, Sundari Records (जयपुर) की पहल है। Sundari Records एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो और म्यूज़िक लेबल है, जो पिछले 15 वर्षों से राजस्थानी लोक, भजन, फ़िल्मी और डांस संगीत की रिकॉर्डिंग, संगीत-निर्देशन और मिक्सिंग-मास्टरिंग कर रहा है।
स्टूडियो में रोज़ नए गायक और वादक आते हैं। उनकी सबसे आम परेशानियाँ — सुर न लगना, उँगलियाँ न चलना, अपना स्केल न पता होना, रिकॉर्डिंग में आवाज़ दब जाना — इन्हीं को ध्यान में रखकर ये किताबें आसान हिंदी में, चित्रों और अभ्यास योजनाओं के साथ लिखी गई हैं।
हमारा उद्देश्य है कि गाँव-शहर कहीं भी बैठा विद्यार्थी, मोबाइल पर पढ़कर सही विधि से अभ्यास कर सके।